

रायपुर। केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनो अधिकारियों पर 52 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। इस मामले में तीसरा आरोप अभी फरार है।
केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक मर्यादित मौदहापारा के सीओडी शरद चंद्र गांगने ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बैंक के विजिलेंस सेल ने 23 अगस्त 2023 को बैंक की शाखा में निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ लिपिक चन्द्रशेखर डग्गर के बचत अमानत खाता एवं शाखा के सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे के बचत खाता का परीक्षण करने पर मासिक वेतन की राशि जमा होने के बावजूद अत्यधिक आर्थिक लेन-देन किया गया था। जांच में सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे, चन्द्रशेखर डग्गर, कलि एवं संजय कुमार शर्मा पूर्व सहायक लेखापाल शाखा सीओडी द्वारा मिली भगत करके अनाधिकृत रूप से 52 लाख रुपए का गबन किया गया है। यह गबन वर्ष 2017 से 2022 के दौरान विभिन्न तिथियों में शाखा के F-D-Interest Paid, oa D-D- Interest Paid खातों के अलावा अन्य खातेदारों के खातो से अत्याधिक राशि का आहरण करके आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है। अरूण कुमार बैसवाडे सहायक लेखापाल (सेवानिर्वित्त), चंद्रशेखर डग्गर तथा शाखा में पूर्व पदस्थ सहायक लेखापाल संजय कुमार शर्मा सुनियोजित तरीके से इस गडबडी को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 200/23 धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर ASP लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) योगेश साहू के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। टीम के सदस्यों ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अरूण कुमार बैसवाडे एवं संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. अरूण कुमार बैसवाडे पिता स्व. मिठाईलाल बैसवाड़े उम्र 66 साल निवासी अमलीडीह बरड़िया बिहार डी.पी. होम के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
02. संजय कुमार शर्मा पिता नंद कुमार शर्मा उम्र 52 साल निवासी बढ़ई पारा झण्डा चौक के पास जोरा पारा थाना मौदहापारा रायपुर।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
