

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के तिल्दा ब्लॉक में अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के विस्तार के लिए शनिवार को आयोजित जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न हो गई। कलेक्टर रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के पर्यावरण स्वीकृति के आदेश के लिए जनसुनवाई 22 जून 2024 को प्रातः 11:00 बजे से ग्राम ताराशिव के शासकीय स्कूल के पास खेल मैदान में आयोजित की गई। जिसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में रायपुर के अतिरिक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, एसडीएम प्रकाश टंडन तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश रबड़े मौजूद थे। परियोजना के बारे में जानकारी अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायखेड़ा के पर्यावरण विभाग प्रमुख आर एन शुक्ला ने दी। जनसुनवाई लगभग 1.30 घंटे तक चली। जिसमें तिल्दा तहसील के ग्राम रायखेड़ा, भाटपारा, चिचोली, गैतरा, ताराशिव, बहेसर, छतौद, खमरिया इत्यादि सहित 14 गांव के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सभा में ग्रामीणों द्वारा मुख्यरूप से क्षेत्र का विकास, नौकरी और स्वरोजगार के लिए उचित प्रबंध सहित कई बातों तथा सुझावों को पीठासीन ने बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनकर कंपनी के अधिकारीयों की उपस्थिति में संबंधित मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया। हालांकि जनसुनवाई में कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया किन्तु समर्थन में ज्यादा लोगों ने अपनी बात रखी।
इस तरह लोक सुनवाई में पधारे 90 फीसदी लोगों ने अदाणी पॉवर लिमिटेड ने 800 मेगावाट की दो इकाई के विस्तारण हेतु का समर्थन किया। तिल्दा जनपद के पूर्व अध्यक्ष और रायखेड़ा गांव के दाऊ देवव्रत नायक, तिल्दा ब्लॉक के कुर्मी समाज के अध्यक्ष ठाकुर राम वर्मा, सरपंच रायखेड़ा श्रीमती सुकवती कुर्रे, दिलीप वर्मा, कमल बांधे जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस, सोमकांत निर्मलकर प्रदेश सचिव मजदूर काँग्रेस, गैतरा गांव के पूर्व सरपंच रूपेन्द्र कटारिया, चिचोली के पूर्व सरपंच राजकुमार ठाकुर, ताराशिव के सरपंच मनीष कुमार वर्मा, राजू शर्मा सभापति जिला पचायत, रायपुर, वेद राम मनहरे संयोजक भाजपा प्रदेश नशा मुक्ति अभियान एवं भाजपा तिल्दा ब्लॉक के सदस्य अनिल अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने लोक जनसुनवाई में अपनी बात रखी। इन्होंने इसके विस्तारण से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने साथ ही हजारों लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाएं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताते हुए अदाणी पॉवर लिमिटेड के विस्तारण के लिए अपनी सहमति प्रदान करने की बात कही।
ग्राम खमरिया की चमेली रजक ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि, “अदाणी पॉवर लिमिटेड के आने से हमारे गाँव में कई विकास के कार्य चल रहे हैं। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में भी कई उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें सभी गांव इनकी सभी कार्यक्रमों से लाभान्वित हैं। इसलिए मैं अदाणी पॉवर लिमिटेड के संयंत्र विस्तारण का समर्थन करती हूँ।“
सभा में सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, ताराशिव के सरपंच मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि, “ जब से अदाणी पॉवर लिमिटेड हमारे गांव में आया है तब से हमारे गांव की महिलाओं एवं युवाओं को नौकरी सहित स्वरोजगार से जोड़ा गया है। अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सहभागिता के कार्यों से सभी पास के ग्रामों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका के कार्ये से लोगों का समुचित विकास हो रहा है। इसलिए मैं हमारे गांव तथा क्षेत्र में अदाणी पॉवर लिमिटेड के विस्तारण का समर्थन करता हूँ।
उल्लेखनीय है कि अदाणी पॉवर लिमिटेड की रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में सुपर क्रिटिकल तकनीक की दो इकाइयां कुल 1370 मेगावाट की क्षमता पिछले आठ सालों से संचालित है। जिसके सामाजिक सराकारों के तहत आसपास के कुल 37000 से अधिक जनसंख्या वाले 14 से अधिक ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहीर की। जन सुनवाई के अंत में अदाणी पॉवर लिमिटेड के स्टेशन प्रमुख श्री श्रीकांत वैद्य ने जनसुनवाई में पधारे सभी ग्रामीणों को कंपनी के सामाजिक सरोकारों के माध्यम से हर तरफ विकासात्मक कार्य कराने की अपनी प्रतिबद्धता की बात कही तथा उपस्थित सभी ग्रामीणजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, हितधारकों, तथा जनसुनवाई के आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
