बलौदाबाजार। सतनामी समाज द्वारा बलौदा बाजार जिले के क्लेक्ट्रेट कार्यालय में हुई हिंसा और आगजनी की घटना में 12 करोड़ रुपए की संपत्ति जलकर खाक हुई है। संपत्ति के नुकसान की भरपाई दंगाइयों से करने की मांग उठ रही है। हालांकि नुकसान की भरपाई को लेकर कलेक्टर मीडिया से कुछ नहीं कहा है।
कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्थानीय प्रेस को सम्बोधित किया और बताया कि आगजनी की घटना से अब तक करीब 12 करोड़ रुपए क्षति का अनुमान लगाया गया है। जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन, वाहन, उपकरण, फर्नीचर शामिल हैं। नगर में हुई अन्य क्षति का अकलन किया जा रहा है। घटना में वाहनों को हुई क्षति के लिए बीमा कंपनियों से राशि दिलवाया जा रहा है जिसमें अब तक 7 -8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी हैं और करीब 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।
कलेक्टर ने बताया कि घटना में लगभग 240 निजी व शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। जिसमे 31 निजी व शासकीय चार पहिया वाहन पूरी तरह से जल खाक हो चुके है। इसके अलावा 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन एवं लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन भी जल चुके हैं। जिन निजी वाहनो के बीमा नही हैं उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है।
घटना से पीड़ितों के शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति क़े लिए भी टीम बनाई गई है। पुलिस, आबकारी, जिला योजना एवं सांख्ययिकी विभाग में दस्तावेज पुर्निर्माण के काम भी शुरू हो गए हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातर बैठक की जा रही है।
अब तक चेम्बर ऑफ़ कामर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठनो, पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कर शांति बहाली क़े लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है तथा उपयुक्त क्षमता के सीसी टीवी कैमरा लगवाने कहा गया है। सामजिक संगठनों से बातचीत कर जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने सहयोग व सुझाव लिया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो 24 घंटे निगरानी कर रही है। नाकारात्मक एवं भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंधत्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही शांति समिति की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। किराये पर दिए गए मकान व दुकान की सूची नजदीकी थाने को देने तथा ठेका श्रमिकों की सूची सम्बंधित विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही मैदानी अमला सचिव, पटवारी, आरआई तथा सरपंचो की भी बैठक लेकर चर्चा की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं को समझने के लिए हर तरह से पूछ ताछ की जा रही है। अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पोस्ट के सोर्स तक पहुंचा जा रहा हैं तथा एकाउन्ट ब्लॉक भी किए जा रहे हैं ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
