जीपीएम। गौरेला में स्टेट बैंक के सामने सरे बाजार एक युवती की हत्या कर दी गई है। युवक चाकू गोदता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे है। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपनी बाइक से फरार हो गया है। हालांकि जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।
मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। दोपहर एक बजे के पहले एक युवती एक युवक के साथ स्कूटी में सवार होकर आई और स्टेट बैंक के सामने दोनों खड़े हुए थे। इसी दौरान एक युवक बाइक में सवार होकर आया और अपनी बाइक खड़ा करके युवती से मोबाइल मांगा। युवती मोबाइल देती इसके पहले वह युवती को एक हाथ से दबोचते हुए दूसरे हाथ में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक ने लगभग पांच से सात वार किए इसके बाद युवती सड़क में गिर गई। यूवक का मन इतने में भी नहीं भरा तो वह झुककर चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी युवक अपने गमछे से चाकू को साफ किया और उसे गाड़ी की डिक्की में डालने के बाद आराम से गाड़ी स्टार्ट किया और फरार हो गया। विडंबना तो ये है कि बीच बाजार में युवती की चाकू से गोदकर हत्या किया जा रहा था और वहां पर सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। यही नहीं युवती का भाई जो उसके साथ आया था वह पहले तो डर के मारे भागने की कोशिश की फिर चीखने चिल्लाने लगा। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की टीम मोके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम करने के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का शादी शुदा है और उसका नाम दुर्गेश प्रजापति उम्र 26 वर्ष है। वह मरवाही के मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप में काम करता है। वह मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी गांव का रहने वाला है। जबकि युवती का नाम रंजना यादव है और वह झगराखंड की रहने वाली है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
