गौरेला। बीच बाजार में युवती की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा अनजान नहीं था बल्कि युवती का एक्स ब्याय फ्रेंड था जो युवती को साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। जबकि दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुकी थी।
मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि वारदात के सात घंटे के भीतर ही आरोपी दुर्गेश प्रजापति को मरवाही के पास चिचगोहना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का मृतिका रंजना यादव के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद युवक अपने गिफ्ट और मोबाइल वापस लेने का दबाव बना रहा था। मृत युवती ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से ही आया था। गौरेला गोरखपुर रेल्वे फाटक से लड़की का पीछा कर रहा था और मौका मिलते ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके युवती को मौत के घाट उतार दिया।
एसपी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और मरवाही पेट्रोल पंप में काम करता था। वह मृतिका को जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा था। सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से गौरेला आया था। उसने अमेजन शॉपिंग एप से धारदार हथियार मंगाया था और इसी से भाई के सामने युवती को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। हत्या के बाद आरोपी कपड़े बदलकर काफी देर तक गौरेला के बाईपास में ही घूम रहा था, जिसे बाद में मरवाही के चिचगोहना से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें बुधवार को आरोपी दुर्गेश प्रजापति ने गौरेला में सारे बाजार रंजना यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती के ऊपर एक के बाद एक कई वार किए। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद युवक झुका और चाकू से उसका गला रेत दिया। इस घटना के बाद से गौरेला में दहशत का माहौल था। लोग पूरे समय घटना की चर्चा करते रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
