

रायपुर। शराब घोटाला मामले में EOW को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गया है। EOW की टीम ने ढ़ेबर फार्महाउस से जमीन के अंदर से खोदकर नकली होलोग्राम जप्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शराब घोटाला मामले में EOW ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने आरोपी अनवर ढेबर के पिता के धनेली स्थित फार्महाउस में गड़ाए नकली होलोग्राम का जखीरा बरामद किया है। नकली होलोग्राम जले हुए मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि नकली होलोग्राम को जलाकर छिपाया गया था। इस मामले EOW ने अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह और दीपक दुआरी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से अब EOW पूछताछ करेगी, जिसमें बड़ा खुलासा हो सकता है।
सूत्रों की मानें तो EOW को मुखबीर से धनेली के एक फार्म हाउस में नकली होलोग्राम दबे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ACB की टीम ने वहां छापामार कार्रवाई की। जब जेसीबी से जमीन की खुदाई कराई गई तो लगभग 6 फिट नीचे जले हुए होलोग्राम मिले। धनेली में जिस फार्महाउस से यह होलोग्राम जब्त किया गया है वह रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और अनवर ढेबर के पिता जहीर हाजी अहमद के नाम पर है। शराब घोटाला में ईडी के छापों के बाद ही इन होलोग्राम को जलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे पूरी तरह जल नहीं पाए थे। ईओडब्ल्यू की टीम ने गवाहों के समक्ष जेसीबी से छः फीट खुदवाकर होलोग्राम जप्त किया है। बकायदा इसकी वीडियाग्राफी भी कराई गई है। परिसर को ईओडब्ल्यू ने सील कर दिया है। प्रकरण में डुप्लीकेट होलोग्गाम भण्डारण, वितरण एवं नष्टीकरण के आरोप में अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह एवं दीपक दुआरी को गिरफ्तार कर आज 04.07.2024 को न्यायालय में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला को अंजाम देने के लिए इन्हीं नकली होलोग्राम का प्रयोग किया गया था। ईडी के बाद एसीबी भी इस केस की जांच कर रही है। एसीबी ने हाल ही में 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया है। अफसरों की मानें तो दोनों एजेंसियों की लंबी जांच के बावजूद अब तक नकली होलोग्राम किसी के हाथ नहीं लगा था। ये अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
