

जांजगीर–चांपा। जिले के किकिरदा में कुंआ साफ करने उतरे पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव मे कोहरम मच गया है। घटना के बाद उमड़ी भीड़ को संभालने में पुलिस बल को बुलाना पड़ गया है। हादसे में मरने वालों में पिता के साथ उनके दो पुत्र भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा में एक पुराना कुआं है जिसका लंबे समय से उपयोग नहीं हो रहा था। यही कारण है कि कुआं को लकड़ी के पटिए से ढक दिया गया था। लंबे समय से बंद होने के चलते इसमें जहरीली गैस भर गई थी। आज गांव के ही पांच लोग सफाई करने नीचे उतरे पर जहरीली गैस की चपेट में आकर पांचों उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले सिर्फ एक या दो व्यक्ति ही नीचे उतरे थे। जब वो कुएं में बेहोश हो गए तब उन्हें निकालने के लिए बाकी लोग भी नीचे उतरे। सभी ने जहरीली गैस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार थानेदार के साथ ही एसपी विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचे गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कुआं के आसपास लोगों की भीड़ लग गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मंगाना पड़ गया है। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है और शवों को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में मृतकों के परिवार के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी संवेदनाए व्यक्त की है।
00 मृतकों के नाम मृतकों का नाम –
01 रामचंद्र पिता फनीराम जायसवाल 60 वर्ष
02 रमेश पटेल पिता फुलसाय 50 वर्ष
03 जितेंद्र पटेल पिता रमेश 25 वर्ष
04 राजेंद्र पटेल पिता रमेश उम्र 20 वर्ष
05 टिकेश्वर चंद्रा पिता शत्रुघन चंद्रा 25 वर्ष
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
