बिलासपुर। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने गुरुवार को जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया।
डाॅ. अलंग ने सेंदरी, रतनपुर एवं चपौरा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। डाॅ. अलंग ने धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी की जाए एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच भी की। उनके द्वारा मिलर्स के बारदाने को पहले उपयोग के निर्देश दिए गए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र प्रभारी से अब तक काटे गए टोकन, बफर लिमिट, बारदानों की उपलब्धता, डी.ओ. कटने की प्रक्रिया, स्टैकिंग आदि के विषय में जानकारी ली।
संभागायुक्त ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्थित कोनी मतदान केन्द्र, रतनपुर एवं चपौरा के मतदान केन्द्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र में उपस्थित बीएलओ, अभिहित अधिकारी, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से इस संबंध में किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली। डाॅ.अलंग ने रतनपुर मतदान केन्द्र-252 में अनुपस्थित अभिहित अधिकारी श्री परसराम साहू सहायक ग्रे
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, श्री आनंदस्वरूप तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 940/रचना
–00–
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
