रायपुर। राजधानी के होटल बेबीलोन में एक युवती की लाश मिली है तो दूसरी ओर एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक में मिली है। युवक – युवती दोनो अंबिकापुर के है। दोनो को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। युवती एक भाजपा नेता की भतीजी है।
जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के कमरे में रविवार को 25-26 साल की लड़की की लाश मिली है। आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है। वह सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी थी। दूसरी ओर जीआरपी को सुबह करीब 6 बजे WRS कॉलोनी के पास एक युवक का भी पटरी पर शव मिला है। युवक का सिर धड़ से अलग है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था।
वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली।
बताया जा रहा है कि वाणी ने रायपुर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से 2016 से 2019 तक ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 2022 में नागपुर के निराली कुकरी इंस्टीट्यूट से बेकरी का कोर्स किया था। अभी वह अपनी प्रोफाइल में पेस्ट्री शेफ लिखती थी।
युवक के पास से एक मोबाइल फोन,पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 1500 रुपए मिले हैं। युवक की लाश अर्धनग्न अवस्था पर मिली है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों लोग एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि विशाल सामान्य फैमिली से है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अगर युवक-युवती दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे, तो उनके बीच क्या विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई। इसे लेकर मामला फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम हो गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
