बिलासपुर। साथ मरने की बात करके प्रेमिका को जहर पिलाने वाले प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका के जहर पीते ही प्रेमी मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में प्रेमिका की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 04.04 2024 को मस्तूरी थाने में सूचना मिली कि किरारी में एक 22 साल की युवती में जहर पी ली थी। ईलाज दौरान रायपुर मेकाहारा में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना मस्तुरी में मर्ग जाच कार्यवाही में लिया गया था। जांच एवं साक्ष्य संकलन में पता चला कि मृतिका और किरारी के सुरेश साहू की बीच प्रेम सबध था दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन सुरेश साहू की सगाई हो गई, जिससे दोनों के बीच रात्रि में वाद-विवाद और बहस हुआ था। इसके बाद 05.04 2024 को आरोपी सुरेश साहू ने मृतिका को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तुरी के पास बुलाया और बोला की हम दोनो साथ में जी नहीं सकते तो क्या हुआ साथ में मर तो सकते है क्या तुम मेरे साथ मरोगी ? तो मृतिका साथ में मरने के लिये तैयार हो गई और आरोपी सुरेश साहू अपने पास रखे कीटनाशक दवा जहर को मृत्तिका को दिया जिसे उसने पी ली लेकिन आरोपी सुरेश साहू वहां से भाग गया। सम्पूर्ण जांच से आरोपी सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 साल ग्राम किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छग के द्वारा युवती को जहर पीने के लिए प्रेरित किया युवती ने जहर पी लिया। इसके बाद मस्तुरी थाने में युवक के खिलाफ धारा 306 IPC के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफतार किया गया है।
आरोपी का नाम – सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 साल साकिन किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ ग
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
