रायपुर। शराब घोटाला का सरगना और पूर्व IAS अनिल टुटेजा को उत्तर प्रदेश STF ने अपने रिमांड में लिया है। इससे पहले अनवर ढेबर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर साथ ले जा चुकी है। अब जल्द ही टुटेजा को लेकर भी UP जाने वाली है।
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला मामले में कई अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया है। ईडी के अनुसार 2019 और 2022 के बीच कुछ अनियमितताएं सामने आईं थीं। जब राज्य सरकार द्वारा संचालित शराब रिटेलर सीएसएमसीएल के अधिकारियों ने डिस्टिलर्स से रिश्वत ली थी। पिछले साल जुलाई में जांच एजेंसी ने मामले में एक चार्जशीट दाखिल किया था। जिसमें दावा किया गया कि 2019 में शुरू हुए कथित ‘शराब घोटाले’ में 2,161 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी के अनुसार यह पैसा राज्य की तिजोरी में जाना चाहिए था। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के नेतृत्व वाले सिंडिकेट ने छत्तीसगढ़ में बेची गई शराब की ‘हर एक’ बोतल से अवैध रूप से पैसा कलेक्ट किया गया। नकली होलोग्राम लगी शराब से 20 करोड़ रुपये से अधिक का कमीशन लिया गया। विषु गुप्ता से डुप्लीकेट होलोग्राम की आपूर्ति योजनाबद्ध तरीके से टेंडर दिलवाकर की गई। पूर्व में इस्तेमाल हो चुके होलोग्राम के नंबर पर ही डुप्लीकेट होलोग्राम बनाए गए। जिसे प्रिज्म होलोग्राम के रायपुर यूनिट के प्रभारी दिलीप पांडेय के माध्यम से अमित सिंह, दीपक दुआरी, प्रकाश शर्मा के सहयोग से सहायक आयुक्त आबकारी जनार्दन कौरव ने डिस्टलरी मालिकों तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई। एपी त्रिपाठी ने इससे 20 करोड़ रुपये कमीशन प्राप्त किए। ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि विकास अग्रवाल उर्फ सिब्बू ने सुमित मालू, रवि बजाज नामक हवाला कारोबारियों के माध्यम से अवैध कमाई को विदेश में भी निवेश कराया है। आपको बता दे शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईडी ने अनिल टुटेजा, यश टुटेजा, अनवर ढेबर, विधु गुप्ता, निरंजन दास और एपी त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यश टुटेजा को छोड़कर ये सभी पहले से ही रायपुर सेन्ट्रल जेल मे निरुद्ध हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
