बिलासपुर। सकरी के दलदलिहा पारा में तेज रफ्तार कार पलट गई। कार में 10 लोग सवार थे। सूचना पर 07 मिनट में 112 इमरजेंसी वाहन टिम के साथ पहुंची और पांच बच्चों सहित सभी बाहर निकला। घटना- दलदलिहा पारा सकरी थाना सकरी का है।
डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन C4 से कई ऐसी घटनाओं की सूचनाएँ प्राप्त होती हैं जिसमें डायल 112 की टीम के द्वारा पीड़ितो को तुरंत राहत पहुँचायी जाती है। इसी कड़ी में बीती रात डायल 112 बिलासपुर को सूचना मिली की थाना सकरी में दलदलीहा पारा में कार एक कार पलट गई है। कार में बच्चों सहित लगभग दस व्यक्ति सवार है। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और कार में सवार सभी लोग उसमे फसे हुए है। सूचना मिलते ही सकरी एवं कोनी 112 की मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 112 की टीम जब मौके पर पहुंची तो चीख पुकार मची हुई थी। कार में सवार बच्चे घबराए हुए थे। बुजुर्ग महिला और एक पुरुष को चोट लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने 112 टीम के आरक्षक सत्यार्थ शर्मा एवं अन्य की पीठ थपथपा कर उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।
00 बिलासपुर पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध, अपराधी, घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें। बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
