बिलासपुर। शराब भठ्ठी के सामने चाकू दिखाकर डरा धमका रहे युवक को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी है थाने में चोरी का मामला दर्ज है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 13.07.2024 की रात तारबहार थाना प्रभारी की टीम पेट्रोलिंग में थी। तभी सूचना मिली कि व्यापार विहार के शासकीय शराब भठ्ठी के पास सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति खुले आम चाकू लहरा रहा है। आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना पुलिस की टीम स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुची तो आरोपी युवक वास्तव में चाकू लहराकर डरा धमका रहा था। आने जाने वाल दहशत में थे। लिहाजा पुलिस की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम आदित्य दुबे उर्फ वासु पिता दीपचंद दुबे उम्र 22 साल सा. कुंदरापारा तिफरा का निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी कब्जे से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रआर किशोर वानी आर.मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीः- आदित्य दुबे उर्फ वासु पिता दीपचंद दुबे उम्र 22 साल सा. कुदरापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
