बिलासपुर। नाबालिक लड़की का अश्लील विडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ब्लैकमेल करके लड़की का 6 माह से शारीरिक शोषण कर रहा था। थाने में शिकायत होते ही आरोपी फरार हो गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक लड़की ने थाने में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी के साथ जान पहचान हुआ था। इसके बाद दोनों साथ में मिलकर विडियो एडिटिंग का कार्य करते थे। 02.10.2023 को पीड़िता के घर सरकण्डा में विडियो एडिटिंग के कार्य से आरोपी आया था। अकेली पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और छिपकर विडियो बना लिया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर करीब 6 माह से शारीरिक संबंध बना रहा है। 24.05.2024 को वह बिलासपुर साइंस कालेज के पास बुलाकर गाली गलौच कर मारपीट किया और मोबाईल को तोड़कर भाग गया। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे.) को दी गई। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश पर थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने एक टीम तैयार की और आरोपी आयुष नारायण शर्मा की तलाश शुरू किया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर टीम ने आरोपी आयुष नारायण शर्मा को अम्बिकापुर से पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
आयुष नारायण शर्मा पिता ब्यासनारायण शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी तिवारी बिल्डिंग के पीछे केदारपुर अम्बिकापुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
