रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में बड़ी कार्रवाई की है। 6 जिलों के कार्यपालन यंत्री (EE) को सस्पेंड कर दिया है तो 4 जिलों के (EE) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग टी आर भतपहरी ने 6 जिलों के कार्यपालन अभियंता (ईई) को निलंबित कर दिया है। इन पर जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने और ऊपर के अधिकारियों को गलत रिपोर्टिंग करने का गम्भीर आरोप लगा है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के ईई इस.पी.मंडावी, बिलासपुर के ईई यू के राठिया, बेमेतरा के ईई आर.के.धनंजय, सुकमा के ईई जे.एल.मेहता, बैकुंठपुर के ईई चंद्रबदन सिंह एवं बस्तर जिले के जगदलपुर ईई जगदीश कुमार शामिल हैं। विभाग के इस कार्रवाई से हड़कम्प मचा है। अन्य जिलों के ईई भी कार्रवाई की रडार में हैं। अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यंत्रिकीय छत्तीसगढ़ शासन ने इसी तरह की लापरवाही पर 4 जिलों के ईई को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब मांगा है। इनमें सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ईई कमल कंवर, बालोद जिले के ईई सुक्रांत साहू, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के ईई एस. एस. पैकरा एवं दुर्ग जिले के ईई उत्कर्ष पांडे शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
