बिलासपुर। महादेव सट्टा ऐप एवं अवैध कोल लेवी मामले में EOW ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। चालान में सट्टा एप मामले के चार आरोपियों को फरार बताया गया है।
1. ईओडब्ल्यू द्वारा महादेव बुक ऐप प्रकरण अपराध कमांक-06/2024 में आज दिनांक 19.07.2024 को कुल 10 गिरफ्तार आरोपियों-रितेश कुमार यादव, राहुल वक्टे, चन्द्रभूषण वर्मा, सतीश चन्द्राकर, सुनील कुमार दम्मानी, भीम सिंह यादव, अमित कुमार अग्रवाल, अर्जुन सिंह यादव, नीतिश दीवान एवं किशनलाल वर्मा के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 एवं 201, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018) की धारा 7 एवं 7A, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 4, 7, 8 एवं 11 एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 (यथासंशोधित सार्वजनिक द्यूत (म.प्र. संशोधन) अधिनियम, 1976) की धारा 4क के अंतर्गत माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में अभियोग पत्र पेश किया गया है। ये सभी आरोपी अभी न्यायिक अभिरक्षा में है। प्रकरण के अन्य 04 आरोपियों सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी एवं अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल अग्रवाल, जो कि महादेव बुक ऐप के प्रमोटर्स एवं संचालक हैं, के संबंध में उपरोक्त धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य होने के कारण फरारी में कार्यवाही की जा रही है।
2. अवैध कोल लेवी प्रकरण अपराध क्रमांक-03/2024 में आज दिनांक 19.07.2024 को कुल 15 आरोपियों-श्रीमती सौम्या चौरसिया, श्रीमती रानू साहू, समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग, संदीप कुमार नायक, सूर्यकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर, लक्ष्मीकांत तिवारी, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी, पारेख कुर्रे, राहुल सिंह, रोशन कुमार सिंह एवं वीरेन्द्र जायसवाल के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 120बी, 420 एवं 384 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018) की धारा 7, 7 ए, एवं 12 के अंतर्गत माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। विदित हो कि इन सभी आरोपियों को ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
