सुकमा/कांकेर। 13 लाख की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया है। उसके खिलाफ 19 अपराध दर्ज है। इसके अलावा सुकमा और कांकेर में 8 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर में 13 लाख की इनामी महिला नक्सली रानीता उर्फ हिड़मे ने आत्मसर्मपण कर दिया है। रानीता के खिलाफ नक्सली घटना को अंजाम देने के कारण 19 अपराध दर्ज है। महिला नक्सली रानीता पर छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपये, मध्य प्रदेश में 3 लाख रुपये और महाराष्ट्र में 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार महिला नक्सली रानीता उर्फ हिड़मे कोवासी (22 वर्ष) सुकमा के पुलनपाड़ की रहने वाली है। रानीता साल 2016 में बाल नक्सली के रूप में माओवादी संगठन से जुड़ी थी। 2017 से 2020 तक टांडा एरिया कमेटी में रही है और एमएमसी जोन के खूंखार 1 करोड़ के इनामी नक्सली विकास नगपुरे के साथ रहकर काम करती थी। वर्तमान में वो मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जोन में सक्रिय थी। दूसरी ओर सुकमा के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के 03 घटना में शामिल 06 नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ सुरक्षाबलों गिरफ्तार कर लिया है। गिरतार 05 नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में 23 जून को सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी विस्फोट करने में शामिल थे, जिसमें सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद हुए थे। जबकि गिरफ्तार 1 नक्सली जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैप पुवर्ती में हमला करने की घटना में शामिल था। सभी गिरतार नक्सली जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के निवासी है।
इसी तरह थाना चिंतलनार से सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम फुलनपाड़ व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाबलों को देखकर छिपते हुए भागने की कोशिश की। जिसे सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर पकड़ा। उनके कब्जे के थैला को चेकिंग करने पर 01 नग टिफिन बम लगभग 02 किग्रा. बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर जिन 02 संदिग्ध व्यक्तियों क्रमशः 01. मड़कम हड़मा पिता हिड़मा (मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी पुलनपाड़ गोलापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0), 02. विधि से संघर्षरत किशोर (मिलिशिया सदस्य) शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
