

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज टीएल की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुुए इनका तेजी से निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने आश्रम और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्विलांस का काम लगातार जारी रखने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि क्लोरीनेशन का काम लगातार किया जाए। 06 अगस्त को जिले में पालक शिक्षक संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ने डीएमसी समग्र शिक्षा को इसके लिए पूरी तैयारी करने कहा। उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर भी लगातार कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। कलेक्टर मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकृत करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
