बिलासपुर। पति ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी है। पैसा मांगने पर पर पहले दोनो के बीच विवाद हुआ फिर गुस्से में आकर पति ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 04.08.2024 को ग्राम नरगोडा में टीकाराम श्रीवास ने अपनी पत्नी गिरजा बाई श्रीवास पर सिलबट्टा से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर घायल कर दिया। पति के प्रहार से पत्नी को गंभीर चोंट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद गिरजा बाई को ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। इधर रिपोर्ट के बाद मौके पर धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले विवेचना में लिया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये SP रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी टीकाराम श्रीवास को हिरासत में लिया गया। पुछताछ करने पर बताया कि पत्नी के चरित्र शंका को लेकर परेशान था। पत्नी आरोपी से अलग बिलासपुर में रहती थी और पति से हर महीना खर्च लेती थी। 04.08.2024 को आरोपी से मिलने उसके घर आई और खेत बेच कर 12 लाख रूपये की मांग करने लगी। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसे धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और कमरा में रखे सिलबट्टा को उठाकर उसके सिर में दो बार पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत होने के बाद हत्या की धारा जोड़कर आरोपी टिकाराम श्रीवास को गिरफ्तार किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी-
1. टीकाराम श्रीवास पिता स्व रामलला श्रीवास उम्र 50 साल निवासी आवास पारा ग्राम नरगोडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय, सउनि युगल शर्मा, प्र आर कोैशल वस्त्रकार, आरक्षक आकाश मि़श्रा, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाष जगत, मनहरण सिंह का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
