बिलासपुर। गोडाडीह धान खरीदी केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सप्ताहभर पहले खरीदी केंद्र के प्रभारी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। दोनो ने मिलकर डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का धान खुले बाजार में बेचकर पैसा खा गए है। इसमें एक राइस मिलर भी शामिल है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तार हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक देवदत्त साहू पिता हर प्रसाद साहू ने लिखित शिकायत करके रिपोर्ट दर्ज कराया था की सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोड़ाडीह मे खरीफ विपणन वर्ष 2023 / 2024 मे लगभग 62650 क्विंटल धान खरीद की गई थी। जिसमें से लगभग 56000 क्विंटल धान का परिदान मिलर को किया गया है। 16.06.24 की स्थिति में 5955 क्विंटल धान समिति के पास ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक होना चाहिए लेकिन मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर 1005 क्विंटल धान मिला। शेष 4950.21 क्विंटल धान की कमी है जो खरीदी प्रभारी प्रकाश लहरे एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे ने मिलीभगत कर 4950.21 क्विंटल धान का गबन कर दिया है। प्रति क्विंटल 3100 रुपए के हिसाब से कुल 1 करोड़ 53 लाख 45 हजार 651 रुपए का धान को गबन कर शासन को क्षति पंहुचाया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजी. कर विवेचना दौरान तत्कालीन समिति प्रभारी प्रकाश लहरे पिता जीधन 56 साल गोडाडीह को गिरफ्तार कर 27.07.24 को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सह आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे घटना के बाद से फ़रार था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। आज 06.08.24 को आरोपी योगेश कुमार लहरे पिता पूरीराम लहरे 36 साल निवासी ग्राम गोराडीह को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया तो मुख्य आरोपी प्रकाश लहरे के द्वारा मार्केट में बिचौलिए को अवैध रूप से बेचे गए धान के बारे में तथा मिलर को डीओ कम करने के लिए दिए गए रकम के बारे में जानकारी होना बताया। इस प्रकार आरोपी योगेश लहरे के द्वारा मुख्य आरोपी प्रकाश लहरे को सहयोग करना पाया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध का सबूत पाए जाने पर 06/08/24 को गिरफतार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिलर तथा अवैध धान खरीदने वाले के खिलाफ जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
