

बिलासपुर। कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला के घर आज CBI ने तड़के दबिश दी है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। छापे में CBI के 8 सदस्य शामिल है जिसमे एक महिला सदस्य भी है। CBI की टिम पहले यदुनंदन नगर स्थित उनके पुराने आवास पर पहुंची थीं। जब सीबीआई को पता चला कि राजेन्द्र शुक्ला अपने नए निवास में रहते है तो बस स्टैंड अभिलाषा परिसर सामने नए घर में पहुंचकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहे है। फिलहाल परिवार के तीन लोगों के साथ कमरे में बंद कर दिया गया है।
PSC भर्ती घोटाले की जांच को लेकर CBI की टिम छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गई है। बुधवार CBI की आठ सदस्यीय टीम ने बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर दबिश दी है। टिम ने सबसे पहले यदुनन्दनगर स्थित उनके पुराने मकान में दबिश दी, इसके बाद तिफरा स्थित उनके नए घर में पहुंच गए। सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों ने घर पर दस्तक दी तो पता चला राजेन्द्र शुक्ला दो दिन से घर बाहर है। इसके टिम ने एक महिला सदस्य के साथ घर में एंट्री की। CBI ने अंदर जाते ही घर में उपस्थित सभी सदस्यों को एक कमरे में बैठा लिया और पूछताछ शुरू की। खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। आपकी बता दें छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाले में राजेंद्र शुक्ल के सुपुत्र स्वर्णिम शुक्ला का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। इस मामले में नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। भाजपा ने इस मामले को विधानसभा चुनाव में जोरशोर से उठाया था और प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। यही कारण है कि राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच CBI को सौंपी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
