

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर मसाल रैली निकाली। इस रैली में छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर सभी संघ के द्वारा एकत्र होकर संचनालय इंद्रावती भवन से लेकर मंत्रालय महानदी भवन तक मसाल रैली निकाला। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी घोषणा पत्र जारी किया था। जिसे लेकर वर्तमान विष्णु देव साय सरकार मौन धारण की हुई है। मोदी की गारंटी घोषणा पत्र को पूरा कराने और केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने को लेकर आज मसाल रैली निकाला गया। जिसमें लघु वेतन कर्मचारी संघ के सभी जिला के जिला अध्यक्ष और कर्मचारी साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिया, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष इमरत लाल केवट, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष हिंसा राम नीलमरकर, जिला सचिव अशोक ब्रह्म भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार कंवर, विभाग अध्यक्ष ईश्वर पाठक चेतन, दास बघे समेंत बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
