बिलासपुर। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। अटल बिहारी बाजपेयी युनिवर्सिटी बिलासपुर के द्वारा सभी काॅलेजों में 5.8.2024 को नवप्रवेशि छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया था। समाज सेवी जनप्रतिनिधि व मस्तुरी विधानसभा के भाजपा महामंत्री (जयरामनगर) राधेश्याम मिश्रा समारोह के मुख्य अतिथि थे। सर्वप्रथम शिक्षा की देवी माँ सरस्वती के छाया चित्र में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व पुजा अर्चना कर समारोह प्रारंभ किया गया। नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया व सभी को शिक्षा सामाग्री डायरी व पेन भेंट किया गया, पश्चात अतिथियों का स्वागत शाल व श्रीफल देकर किया गया। अतिथि राधेश्याम मिश्रा के साथ इतिहास के गेस्ट प्रोफेसर हाजी रशीद खान ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा लागु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जो इसी सत्र से प्रारंभ किया गया है उससे विद्यार्थियों को रोजगारन्मुख शिक्षा भी दिया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ होने वाला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर युनिवर्सिटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नयनतारा शर्मा काॅलेज के सहायक प्राध्यापक बलराम जोशी ने पाइंट वाइस प्रजेंटेशन दिया गया। काॅलेज के डायरेक्टर इंजीनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) के द्वारा विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के शंकाओं का समाधान किया गया। समारोह में सुरज लास्कर, कम्प्यूटर साइंस की सहायक अध्यापक जागृति दीवान इतिहास की नम्रता शर्मा कम्प्यूटर साइंस के गेस्ट लेक्चरर ओम गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान थे। समारोह को सफल बनाने में डाक्टर भारती तिवारी, अश्वनी सोनी, रुपाली मिश्रा, किरण तिवारी, वैभवी गंधर्व, प्रमित कोरी, संतोष सुर्यवंशी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यकर्ताओं का सराहनीय व अनुकरणीय योगदान था। समारोह में नवप्रवेशि विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे अंत में सभी को जलपान करवाया गया। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में पहली बार आयोजित दीक्षारंभ समारोह का आयोजन शतप्रतिशत सफल रहा।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
