बिलासपुर। जिले के तहसीलदारों का नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है। नए सिरे से हुए कार्यविभाजन में अतुल वैष्णव के पर कतर दिए गए है जबकि सिद्धि गबेल को ज्यादा महत्व दिया गया है। गबेल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा जमीन के विवादित मामले है।
जिला मुख्यालय की तहसील बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच दायित्वों में नये सिरे से कार्य-विभाजन किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बिलासपुर द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अतुल वैष्णव को राजस्व निरीक्षक मण्डल सरकंडा/कोनी के पटवारी हल्का मटियारी, मदनपुर, परसदा, भरारी, गतौरी एवं सेन्दरी का प्रभार सौंपा गया है।
अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन को राजस्व निरीक्षक मण्डल मोपका जूना/जूना बिलासपुर के पटवारी हल्का जूना बिलासपुर, उरतुम, चांटीडीह, तालापारा, बिजौर एवं मोपका, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती सिद्धी गबेल को रानिमण्डल जूना बिलासपुर/कोनी/सरकण्डा के पटवारी हल्का बिरकोना, बहतराई, कुदुदण्ड, जरहाभांठा, कोनी एवं लिंगियाडीह का प्रभार, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी/सिरगिट्टी के पटवारी हल्का नम्बर सिरगिट्टी, सेमरताल, बन्नाकडीह, खैरा (ल), पेण्डरवा एवं तिफरा का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल सिरगिट्टी/सरकण्डा के पटवारी हल्का देवरीखुर्द, लोफंदी, मंगला एवं सरकंडा तथा नायब तहसीलदार राहुल शर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल तोरवा, खमतराई, ढेका-महमंद एवं मानिकपुर की जवाबदारी सौपी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
