रायपुर। स्मार्ट सिटी में काम दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी को अंजाम देने वाला कोई और नही बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कथित तांत्रिक के के श्रीवास्तव है। श्री बघेल हर महीने उनके घर हवन अनुष्ठान करने आते थे। इसी का फायदा उठाते हुए उसने दिल्ली के कारोबारी को अपना शिकार बनाया। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की है।
केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार में स्मार्ट सिटी में 500 करोड़ का काम दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत को अपना निशाना बनाया। दिल्ली की रावत एसोसिएट कंपनी को केके श्रीवास्तव ने 2023 में कांग्रेस शासन के समय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपए ठग लिए। इसके बाद अब कंपनी के मालिक को शातिर ठग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही। पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तेलीबांधा थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि साल 2023 में कांग्रेस सरकार के समय आचार्य प्रमोद कृष्णन के माध्यम से केके श्रीवास्तव से मुलाकात हुई थी। इसके बाद केके श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के 500 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट एक राजनेता के भाई असगर ने लिया है। उस प्रोजेक्ट को सबलेट चाहते हैं। जिसके लिए सरकार को 15 करोड़ रुपए परफॉर्मेंस मनी सिक्योरिटी, गारंटी के रूप में देना होगा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर केके श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी का पूरा काम कंपनी को दिलाने का झांसा देकर 7 अलग-अलग बैंक खातों में 15 करोड़ रुपए की राशि डलवा ली। पूरा रकम लेने के बाद भी स्मार्ट सिटी का न कोई काम मिला न ही भविष्य में किसी जिम्मेदार अधिकारी या राजनेता से कोई मुलाकात हुई। रावत एसोसिएट के प्रबंधन समिति की तरफ से की गई शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना में आरोपी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और कंचन श्रीवास्तव के विरुद्ध भारतीय दंड विहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 506, 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
00 सरकार के नाम तैयार किया फर्जी मेमोरेंडम आरोपी केके श्रीवास्तव पूरी रकम अपने खाते में आहरण करने के बाद लागातार गोलमोल जवाब देता रहता था। पीड़ित के लगातार दबाव बनाने के बाद ठग ने राज्य सरकार के साथ ग्लोमैक्स इंडिया के नाम फर्जी मैमोरेंडम तैयार कर व्हाट्सएप पर भेजा। आरोपी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और कंचन श्रीवास्तव विश्वासघात की मानसिकता से करोड़ों रुपए ठग कर फ़रार हो गए। इसके बाद कंपनी ने सरकार के मैमोरेंडम को फर्जी पाया। पिछले कई साल से ठगी की वारदात के बाद लगातार काम न दिलाकर धोखाधड़ी की गई है।
00 पीड़ित को जान से मारने की दी धमकी जानकारी के मुताबिक, केके श्रीवास्तव ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा है। कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ित को धमकी देते हुए कहा है कि ऐसी कोई भी शिकायत करने पर उसके और पूरे परिवार को जान का खतरा होगा। केके राजनेताओं से अपना प्रभाव बताते हुए जीवन को संकट में डालने की धमकी दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
