

बिलासपुर। पुलिस ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 3 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देकर अपने कार में बिठाया और एक कमरे में लेजाकर बारी बारी से बलात्कार किया।
मिली जानकारी के अनुसार 08.08 2024 को थाने में उपस्थित होकर एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07.08.2024 को शाम को 05:00 बजे के आस पास अपने घर लाल खदान से डिघोरा जाने के लिए दर्रीघाट में बस का इतजार कर रही थी। उसी समय यजयेन्द्र सिंह का फोन आया और बोला की मेरे साथ चलना हैं तो मैं बोली ठीक है। इसके बाद प्रमोद चदेल अपनी सफेद कलर के कार में आया जिसमे मुझे बैठने बोला, कार में दो व्यक्ति और थे। एक प्रमोद दूसरा उसका दोस्त यजवेन्द्र था। दोनो मेरे से बात चीत करते हुए मुझे ग्राम रिस्दा मंडी के पास ले गए। वहा पर एक कमरे में शाम करीबन 07:00 बजे बारी-बारी से मेरे साथ बलात्कार किये। कुछ देर बाद अखिलेश सिंह आया वो भी मेरे साथ बलात्कार किया। मेरे बार बार मना करने के बाद भी तीनो मेरे सामूहिक रूप से बलात्कार किये है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी यजुवेन्द्र सिंह चंदेल, प्रमोद सिंह चंदेल अखिलेश सिंह को उनके निवास पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया। इसके बाद पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त कार को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर 09:08 2024 का जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01 यजुवेन्द्र सिंह चंदेल पिता बनमाली चंदेल 41 साल
02 प्रमोद सिंह चंदेल पिता कृष्ण कुमार चंदेल 50 साल
03 अखिलेश सिंह पिता नरेन्द्र पाल सिद्ध 47 साल तीनो साकिनान रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सउनि शिव चन्द्रा राजेश सिंह ममता दुबे आरक्षक शिवधन बंजारे मिथलेश सोनवानी, शशीकरण कुरै महिलाआरक्षक चंदा यादव अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा।।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
