प्रदेश के 6 जिलों में चोरी करने वाले ‘बसोर गिरोह’ के 7 सदस्य गिरफ्तार, 33 किलो चांदी, 125 ग्राम सोने का जेवर और 4 लाख रुपए नगद जप्त

बिलासपुर। पुलिस ने प्रदेश के कई जिलों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बसोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 33 कि.ग्रा. चांदी के जेवर व गलाये गये चांदी की सिल्ली, 125 ग्राम सोने के जेवर, 04 लाख रू नगदी रकम, चोरी के लिये उपयोग में लाये 01 होण्डा सीटी कार, 01 पल्सर मोटर सायकल, 06 नग मोबाईल फोन जप्त किया है।

चोरी का खुलासा करते हुए रेंज के IG संजीव शुक्ला और SP रजनेश सिंह ने बताया कि 15-16 जुलाई की दरम्यानी रात्रि 04-05 अज्ञात आरोपी स्थानीय दामोदर ज्वेलर्स का शटर तोडकर सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम समेंत 24 लाख 50,000 रू की चोरी हुई थी। ज्वेलर्स को रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था।घटना की सूचना पर संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर, रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर स्वयं घटना स्थल पहूॅचकर मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सीपत की संयुक्त टीम ने आरोपियो की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने के लिए शहर में लगे 500 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला। इसमें संदिग्धो का हुलिया एवं उनके शरीर में  ’टैटु/गोदना’ के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी मिली थी। सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से पुलिस अधीक्षक को महत्वपूर्ण जानकारी गई। उनसे दिशा निर्देश मिलने के बाद अनूज कूमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू./ग्रामीण, उदयन बेहार डी.एस.पी. हेडक्वार्टर, निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के साथ थाना सीपत निरीक्षक निलेश पाण्डेय उप निरीक्षक अजहर ए.सी.सी.यू. की विशेष टीम गठित कर आरोपीयो की गिरफ्तारी व मशरूका बरामदगी के लिए टीम सिंगरौली मध्य प्रदेश रवाना किया गया। टीम ने 07 दिन तक सिंगरौली, बैढन, सरई, बरगवा, लामादीह, बांधा, उज्जैनी, देवरी, (म.प्र.) मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर (उ.प्र.) में कैम्प कर टेक्निकल इन्पुट व लोकल इन्पुट के आधार पर आरोपीयो के ठिकानो की जानकारी लेकर आरोपियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद लालमन उर्फ बडका, रामधीन बसोर, सियाराम बसोर, लालजी उर्फ किनका बसोर को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। तब आरोपियों ने चोरी करने से पहले गिरोह के अन्य साथियो के साथ घटना स्थल के आस पास की रेकी कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना बाद चोरो ने अपने पुर्व परिचित मनीश सोनी उर्फ सोनू एवं अमित सिंह को बुलाया। दोनो अपने चार पहिया वाहन से बिलासपुर आये। इसके बाद सभी वाहन में बैठकर वापस सिगरौली चले गये। चोरी से प्राप्त कुछ सोने चांदी के जेवरात को पहले आपस में बांट लिया उसके बाद शेष बचे हुये जेवरातो को मनीष सोनी और राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया को बेच कर रकम आपस में बांट लिया। आरोपियो से मिली जानकारी के आधार पर मनीश सोनी से पुछताछ करने पर अमित सिंह के साथ वाहन मंे आना और चोरी के आभुषणो को खरीदना स्वीकार किया। उन्होंने ये भी बताया कि आभुषणो को गलाकर चांदी की सिल्ली बना चुके है। पुलिस ने उनसे चांदी की सिल्लीयो तथा वाहन को जप्त किया। चोरी की गई संपत्ति में से राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया को बेचे गये आभुषणो को उसके कब्जे से जप्त कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम पुछताछ के लिए पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। आरोपियो से पुछताछ कर प्रदेश में हुई कई चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। जिसके बारे में विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने इस प्रकार घटित गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों की पहचान कर सनसनीखेज खुलासे में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, उदयन बेहार डी.एस.पी. हेडक्वार्टर, निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक निलेश पाण्डेय निरीक्षक उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), सउनि दिलीप प्रभाकर प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आरक्षक विकास राम, तरूण, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, बोधुराम, निखिल, तदबीर, विरेन्द्र, सत्य पाटले, अविनाश, राहुल, सतीश, प्रशांत, राघवेन्द्र, शकुन्तला साहू व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की भूरी-भूरी प्रशांसा करते हुये उन्हे नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
01. लालमन उर्फ बडका पिता स्व. सिद्धु बसोर उम्र 54 साल निवासी बरहवाटोला थाना बरगवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) *(पुर्व में 11 अपराध दर्ज)*
02. रामधीन बसोर पिता स्व. हंसलाल बसोर उम्र 56 साल निवासी बाघाडीह हथकौडापारा पीपरडाढ थाना बरगवा जिला सिगरौली (म.प्र.)(पुर्व में 17 अपराध दर्ज)
03. सियाराम बसोर पिता स्व. दादन बसोर उम्र 51 साल निवासी लामीदह सरई थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) (पुर्व में 15 अपराध दर्ज)
04. लालजी उर्फ किनका बसोर पिता बसंतलाल बसोर उम्र 35 साल निवासी लामीदह सरई थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) (पुर्व में 08 अपराध दर्ज)
05. राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया पिता मोचन गुप्ता उम्र 37 साल निवासी गजरा बहरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) (खरीददार)।
06. मनीश सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू पिता नान्हे सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी मेन रोड गनयारी वैढन थाना कोतवाली जिला सिंगरौली (म.प्र.) (खरीददार)।
07. अमित सिंह पिता स्व. शिवराज ंिसंह उम्र 33 साल निवासी गनयारी थाना कोतवाली वैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) (खरीददार का सहयोगी)।

00 ज्वलरी दूकान से चोरी के दर्ज प्रकरणो की सूची

01. चैकी राहौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा अपराध क्रमंाक 264/24 धारा 457, 380 भा.द.वि. घटना दिनाॅक 30.06.24 के दरम्यानी रात।
02. आदित्य ज्वेलर्स कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा अपराध क्रमंाक 312/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. घटना दिनाॅक 02.07.24 के दरम्यानी रात।
03. दामोदर ज्वेलर्स सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर अपराध क्रमंाक 336/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. घटना दिनाॅक 15-16.07.24 के दरम्यानी रात।
04. थाना धरसींवा जिला रायपुर अपराध क्रमंाक 345/24 धारा 457, 380, 120बी भा.द.वि. घटना दिनाॅक 06-07.06.24 के दरम्यानी रात।
05. थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपराध क्रमंाक 272/24 धारा 457, 380 भा.द.वि. घटना दिनाॅक 12-13.06.24 के दरम्यानी रात।
06. जिला सीतापुर अपराध क्रमंाक 239/24 धारा 331(4), 305(1) बी.एन.एस. घटना दिनाॅक 30-31.07.24 के दरम्यानी रात।
प्रदेश में हुई चोरी की अन्य घटनाओ के संबंध में आरोपियो से विस्तृत पुछताछ की जा रही है व गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *