बिलासपुर। पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो चुके आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन शराबी था, इसी से परेशान पत्नी मायके आ गई थी। लेकिन पति वहां भी पहुंच गया और विवाद करने लगा।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 08.08.2024 को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री ने अपनी पत्नी रिंकी मैत्री की तंगी मारकर हत्या कर दिया था। पहले दोनो के विवाद हुआ जो बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गया। इसी बीच आरोपी पति ने धारदार टंगिया से चेहरे और गले में कई वार किए, जिससे पत्नी की घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद थाना सीपत में अपरध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था दिनभर शराब पीता रहता था जिससे परेशान होकर ही रिंकी मैत्री अपनी मायके में आकर रह रही थी। घटना के दिन प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके कुली आया था। इसी दौरान प्रकाश मैत्री का पत्नी से विवाद शुरू हो गया था। अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी-
1. प्रकाश मैत्री पिता तुलाराम मैत्री उम्र 23 साल ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ0ग0 कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय,सउनि शिव सिंह बक्साल, सउनि युगल शर्मा, धर्मेंद्र यादव, प्र आर कोैषल वस्त्रकार, परमेष्वर सिंह, कौषल प्रसाद, आरक्षक आकष मि़श्रा, राजेंद्र साहू, शरद साहू, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाष जगत, आर मंजू यादव का विषेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
