रायपुर। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.92 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग अलग राज्यों के कुल 50 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रोफ़ेसर डॉ.डी. सुनील एम एस, एम सी एच ऑर्थो (यू के) पिता एम एल देवांगन 48 वर्ष अशोका रतन पंडरी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर उनसे 2.92 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर धारा 420, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध की विवेचना साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने साइबर थाना रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया था। IG के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। दिल्ली निवासी आरोपी अंकित सिंह ने पता बदल बदल कर फर्जी कम्पनी बनाया था और कई बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से बैंक खातों में रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 10/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
आरोपी अंकित कुमार सिंह पिता राकेश कुमार सिंह 19 वर्ष पता के 65 जेजे कैंप तिगड़ी साउथ दिल्ली
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
