बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने 200 लिटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की किमती 40 हजार रुपए बताई जा रहे है। महिला अपने घर से शराब बेचती थी।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसी निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 10.08.2024 को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा नामक महिला अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखी है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ। तब मोपका सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरी. रामनरेश यादव, प्र.आर. रविकांत सैनिक, आर. संतोष राठौर, महिला आरक्षक ब्रिन्दा अवस्थी के साथ पूरी टीम मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा के घर में रेड कार्रवाई की। घर की तलाशी लेने पर 200 लिटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। जप्त शराब की किमती 40000 रू. बताया गया है। जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के धारा 34(2) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपिया
अनिता वर्मा पति अशोक वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
