बिलासपुर। ACB ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी ने बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये 30 हजार रुपए की मांग की थी। पहली किस्त के रूप में के0 हजार रुपए ले चुका था।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नकटी तिल्दा निवासी मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ने ACB रायपुर में शिकायत करते हुए बताया था कि पत्वरिक के बदले में पटवारी रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की खरीदी – बिकी का सौदा दोनो ने आपस में कर लिया हैं। बिकी के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा से कहा था। तब पटवारी ने दानो से 30 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मांगा था। जिसमें से 10 हजार रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है एवं शेष राशि को 10-10 हजार रुपए की किश्तो में लेने के लिये सहमत हुआ है। लेकिन दोनों पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता थे बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहते हैं । इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया फिर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के अनुसार ACB के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को 12.08.2024 को रिश्वत की दूसरी किश्त 10 हजार रूपये देकर पटवारी के पास भेजा। शिकायतकर्ता ने योजना के अनुसार ACB द्वारा दिए गए रिश्वत रकम पटवारी को और जैसे ही पटवारी बृजेश मिश्रा ने उसे लिया ACB ने रंगे हाथों पकड़ लिया।आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
