बिलासपुर। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक साथ तीन मेडिकल दुकानाे में छापामार कार्रवाई की है। टिम ने स्टोर से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीला टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग जप्त किया है। स्टोर का संचालक इन दवाइयों को बिना प्रिस्क्रिप्शन के बेच रहा था।
तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तारबहार क्षेत्र में गायत्री मंदिर चौक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक खुशी चंद गुप्ता अपने मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से नशीली दवाईयां बेचता है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर गायत्री मंदिर चौक के पास मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में छापामार कार्यवाही की गई। रेड कार्रवाई में आरोपी खुशी चंद गुप्ता के कब्जे से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीली टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग, बिक्री रकम 16 हजार 500 रूपये कुल 26052 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। नशे के विरुद्ध दूसरी कार्यवाही CSP सिविल लाइन उमेश गुप्ता व CSP कोतवाली पूजा कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर सुनील पांडा, सोनम जैन तथा तार बाहर थाना प्रभारी गोपाल सत्पथी के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मोहन मेडिकल गायत्री नगर चौक एवं तिवारी मेडिकल तार बिहार में रेड की गई। जाँच में पाया गया कि इन सभी मेडिकल स्टोर्स से बिना रिकॉर्ड और बिना प्रिस्क्रिप्शन के शेड्यूल एच वन की दवाइयाँ बेची का रही है।, जोकि NDPS एक्ट में भी नियंत्रित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती है। इस क्रम में दुकान में पंचनामा की कार्यवाही कर इनके लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है।
नाम आरोपीः- खुशी चंद गुप्ता पिता स्व. मोहन लाल गुप्ता उम्र 42 साल सा. शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन बिलासपुर
कार्यवाही में CSP सिविल लाइन उमेश गुप्ता IPS एवं CSP कोतवाली पूजा कुमार IPS, थाना प्रभारी तार बहार गोपाल सत्पति, उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक भार्गव, देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, आशीष की भूमिका सक्रिय रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
