

बिलासपुर। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने फिर से मेडिकल स्टोर में छापा मारा। यहां भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई। यही कारण है कि सभी दुकानों का लायसेंस रदद करने पत्र लिखा गया है।
14 अगस्त 2024 को बिलासपुर पुलिस के द्वारा मेडिकल स्टोर से नशे का सामान बेचने वाले दुकान दार के विरुद्ध अभियान जारी रहा। पीछले कई दिनों से प्रतिबंधित दवाइयों को बिना किसी उचित प्रिस्क्रिप्शन के बेचने वालों मेडिकल स्टोर्स की शिकायतें मिल रहीं थी। जिसे गम्भीरता से लेते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह IPS ने उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमती पूजा कुमार IPS, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर को निर्देशित करते हुए कार्रवाई करने निर्देशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर अश्वनी तथा निरीक्षक गोपाल सतपथी व निरीक्षक राहुल तिवारी के साथ बुधवार को तोरवा बस्ती स्थित दास मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्यवाही की।दस्तावेजो की छानबीन करने पर यह ज्ञात हुआ कि मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश कुमार के द्वारा समय समय पर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की गई है। पूछताछ करने पर संचालक के द्वारा कोई संतुष्टि पूर्वक उत्तर व दस्तावेज नहीं दिये जाने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त हेतु भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
