बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने रिवरव्यू में चाकू लहराते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनो युवक लोगों को चाकू दिखाकर आतंक मचा रहे थे। पुलिस ने उनसे 02 नग लोहे का चाकू जप्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 13/08/2024 को मोबाईल से सूचना मीली की कुछ लडके अरपा नदी किनारे रिवरव्यू में धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं। यही नहीं चाकू लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ के रिवरव्यू पहुंचा और घेराबंदी कर दोनो लडकों को पकडा गया। दोनो के पास धारदार चाकू मिला। चाकू रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने धारा 94 बी. एन. एस.एस के तहत नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया लेकिन कोई दस्तावेज नही दे सके। धारदार चाकू को गवाहों के सामने जप्त किया गया और वीडियो ग्राफी की गई। इसके बाद आरोपियों को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
नाम आरोपी :-
01. – लक्की यादव पिता रामायण यादव उम्र 19 वर्ष निवासी करबलारोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.गं.
02. – साहिल खान पिता जहिर खान उम्र 19 वर्ष निवासी करबलारोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
