बिलासपुर। रास्ता रोककर ट्रक वालों से लूट करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार्बकीय है। आरोपियों से पुलिस ने लूट की रकम 4600 रूपये, तीन नग चाकू और रॉड जब्त कर लिया है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अमृत लाल सोनवानी, संतोष कुमार सोनवानी एवं राकेश कुमार केंवट वाहन चालक है। प्रतिदिन अपने वाहन से डस्ट परिवहन करते हैं। दिनांक 12.08.2024 को भी तीनो अपने वाहन से डस्ट परिवहन कर रहे थे। तभी ग्राम गतौरा और जयरामनगर के बीच तीन अलग अलग जगह में कुछ लोग रास्ता रोककर रूपये, नगदी रकम और मोबाईल को चाकू दिखाकर लूट लिए। तीनो प्रार्थियों के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि कुछ स्थानीय लड़कों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जानकारी के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तीन नग चाकू, लोहे की राड एवं कुल नगदी रकम 4600 रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफतार किया गया है।
नाम आरोपी –
01 शंकर रत्नाकर पिता परदेशी उम्र 20 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
02. अनिकेत बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
03 विवेक बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 22 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
04 अतुल बर्मन पिता राजकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
05. रंजित सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
06. श्याम बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 21 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
07. सोनू बर्मन पिता रामकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
08 रहिमन गोयल पिता बाबूलाल गोयल उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
09. अक्की उर्फ नितीश बर्मन पिता काशी बर्मन उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
10. विधि से संघर्षरत बालक
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी निरीक्षक अवनीश पासवान, उपनिरीक्षक सुजान जगत, उप.निरी. आदित्य ठाकुर, प्र.आर.1416 विजय दीप त्रिपाठी, आर. मिथलेश सोनवानी, प्रेमशंकर बंजारे, संजय बंजारे, शिवधन बंजारे का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
