बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से लूट का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पुजारी के घर 6 लोग पहुंचे और अपने आपको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घर की जांच की। जांच के दौरान एक पेटी में रखे 1 करोड़ 30 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पुजारी को जब तक लूट जाने का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फिलहाल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण कुमार मिश्रा काली मंदिर में पुजारी है। मंदिर के अलावा वह बुलावे पर लोगों के घरों में जाकर पूजा– पाठ भी करते हैं। सकरी गांव में रहने वाले उनके मित्र विद्या प्रकाश पांडे ने चार-पांच माह पहले उनके घर एक पेटी जरूरी, दस्तावेज और कुछ रकम रखने के लिए दिया था। पेटी में कितनी रकम रखी है यह कृष्ण कुमार मिश्रा ने नहीं पूछा था। पेटी में ताला लगा होने की वजह से उन्होंने इसे खोला भी नहीं था। इसकी चाबी उनके मित्र विद्या प्रकाश पांडे के पास थी।11 अगस्त से कृष्ण कुमार मिश्रा पूजा पाठ के संबंध में मोहला–मानपुर जिले के मुंदेला गांव गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में कल दोपहर दो महिला और चार पुरुष उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा की पत्नी, भाभी और परिजनों को घर में ही बंधक बना लिया। घर के सभी सदस्यों को जांच का हवाला देकर जांच होने तक किसी को भी बाहर नहीं जाने की हिदायत दी। साथ हो किसी से संपर्क नहीं रखने की चेतवनी भी दी। इस दौरान उन सबका मोबाइल अपने पास रख लिया। जांच के बहाने उन्होंने पुजारी के मित्र विद्या शंकर पांडे द्वारा दी गई पेटी की भी जांच की।
इसकी चाबी मांगी पर घर वालों के पास चाबी नहीं होने पर उन्होंने पेटी का ताला तोड़ा। पेटी में बड़ी मात्रा में रकम थी, जिसे जांच के बहाने चारों पुरुष व दोनों महिला अपने साथ ले गए। झांसा देने के लियाए घर वालों को यह भी कहा कि यह रकम कहां से आई है और किसकी है ? यह पूछताछ के लिए जब हम बुलाएंगे तब क्राइम ब्रांच में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर जानकारी देना। फिर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी स्कॉर्पियो में वहां से वापस चले गए। परिजनों ने फोन कर कृष्ण कुमार मिश्रा को क्राइम ब्रांच अधिकारियों के घर में घुसने की जानकारी दी। जब राजकुमार मिश्रा देर रात बिलासपुर पहुंचे और सिरगिट्टी थाना में जाकर जानकारी ली। पर ऐसी किसी टीम के द्वारा जांच नहीं करने की जानकारी मिलने पर उन्होंने घटना की शिकायत थाने में की।
शिकायत मिलने पर रात को पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी देर रात सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए पहुंचे। पुलिस को इस दौरान घर के पास के सीसीटीवी फुटेज में स्कार्पियो सवार बदमाश गुजरते हुए नजर आए। बताया जा रहा है की विद्या प्रकाश पांडे ने जमीन बेची थी जिसके चलते उन्हें मोटी रकम मिली थी जिसे उन्होंने पेटी में बंद कर कुछ दस्तावेजों के साथ अपने मित्र कृष्ण कुमार मिश्रा के घर रखवाया था। हालांकि उन्होंने पेटी में कितनी रकम है इसकी जानकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को नहीं दी थी। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर ली है। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रार्थी ने घर से कुछ अज्ञात महिला पुरुषों के द्वारा क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पेटी ले जाने की शिकायत की है। पेटी में कितनी रकम थी यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
