बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में मां और 2 बेटियों की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बिलासपुर – सकरी मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में कार सवार सवार प्रीति शर्मा (48), प्रीति की पुत्री श्रुति शर्मा (19) और घर की एक अन्य सदस्य श्रेया शर्मा (24) की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शहर के शुभम विहार कॉलोनी के रहने वाले अंकित शर्मा, उनकी मां प्रीति शर्मा, बहन श्रुति शर्मा, परिवार की एक अन्य सदस्य श्रेया शर्मा तथा एक अन्य बुधवार रात एक कार में सवार होकर चकरभाटा क्षेत्र के किसी होटल में भोजन के लिए गए थे। वापसी के दौरान देर रात साढ़े तीन बजे सकरी मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो कार चला रहे अंकित की आंख लग गयी और उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार से मृतकों की बॉडी को बाहर निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल 2 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
