रायपुर। पंडित प्रदीप मिश्रा का कथा सुनने जा रही महिलाएं रोज चोरी की शिकार हो रही है। इसके लिए पूरा एक गिरोह काम कर रहा है। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह की पांच महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 3 सोने की चैन जप्त किया गया है।
राजधानी के नया रायपुर में आयोजित शिव महापुराण कथा में सोने की चेन चोरी करने वाली उत्तरप्रदेश की पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई पांचो महिलाएं चोरी करने के बाद गंज थाना क्षेत्र के वेलकम होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस ने महिलाओं के पास से तीन नग चेन जब्त किया है।
दरअसल 13 अगस्त से थाना राखी क्षेत्र के ग्राम गनौद/खरखराडीह में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है। कथा में अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर 3 अलग-अलग महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चैन चोरी कर लिया गया था। चोरी की शिकायत को एसएसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लिया और जांच कर चोरों को पकड़ने के निर्देश क्राईम ब्रांच व थाना राखी की टीम को दिया था। पीड़ित महिलाओं से पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। टीम के सदस्यों ने वाहनों सहित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की भी जांच की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्य गंज थाना क्षेत्र स्थित वेलकम होटल को चेक करने पहुंचे। होटल में यूपी की कुछ महिलाएं रूकी हुई थी,0 जो संदिग्ध दिख रही थी। जिनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 3 नग सोने की चैन जब्त की गई। पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के कार्यक्रम में चोरी करने की बात स्वीकार की। महिलाओं के कब्जे से व्यक्तियों के कब्जे से 3 नग सोने की चेन बरामद कर थाना राखी में कार्रवाई की जा रही है।
00 पकड़ी गई महिलाओं का नाम व पता
01. अरविंद कुमार पिता राम नवल उम्र 24 वर्ष निवासी महूल सहराना थाना पवई जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
02. पूजा पति अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बलुवा मुबारकपुर थाना बलुवा जिला आजमगढ़ (उ०प्र०)।
03. सुनीता पति नितीश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ०प्र०)।
04. सपना पति राजू चमार उम्र 30 वर्ष निवासी साकिनान बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
05. आशादेवी पति राधे कुमार उम्र 58 वर्ष निवासी बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
06. कौशिल्या पति भोले उम्र 58 वर्ष निवासी महूवार थाना कोपा जिला मउ (उ.प्र.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
