बिलासपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करते है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि रामनारायण दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया। दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक प्रदीप माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।
00 बयान से हुई शिकायत की पुष्टि
शिकायत के संबंध में नायब तहसीलदार गनियारी से जॉच प्रतिवेदन मांगा गया था। नायब तहसीलदार के जॉच प्रतिवेदन के अनुसार रामनारायण दुबे लमेर के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ है। छात्राओं से बयान लिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षक रामनारायण दुबे गलत मंशा से छूते है और कमर के नीचे को भी मारते है। विद्यालय के प्रधान पाठक जयसिंह से भी बयान लिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व छात्राओं ने उन्हें शिकायत किया था कि दुबे छात्राओं के साथ बैठ जाते है और गलत हरकत करते है। तब विद्यालय के वाट्सअप ग्रुप में सूचना दी गई थी कि मर्यादित व्यवहार किया जाय। तब दुबे ने प्रधान पाठक से माफी मांगा और घटना की पुनर्रावृत्ति नहीं होने करने का वचन दिया। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईया ने भी कहा कि बच्चों ने हमको बताया कि शिक्षक दुबे गलत व्यवहार करते है। यही नहीं उसने कई बार रसोई में भी घुसने का प्रयास किया पर हम लोगों ने उसे रसोई में घुसने से मना कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
