सीपत। नयनतारा शर्मा कालेज पंधी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोंउल्लास से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि शीतल कमल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी पंधी के अध्यक्ष चन्द्रहास धर दीवान थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अवधेश अग्रवाल जिला मंत्री भाजपा बिलासपुर ,राधेश्याम मिश्रा जयराम नगर मंडल भाजपा महामंत्री ,यादवेन्द्र धर दीवान समाज सेवी बिलासपुर आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंधी के वरिष्ठ नागरिक अर्जुन सिंह ठाकुर ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अपर्णा तिवारी श्रीमती उमा शर्मा व पंधी के सेवा निवृत्त व्याख्याता हाजी रसीद खान की गरिमा मय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के छाया चित्र की पुजा अर्चना के पश्चात ध्वजारोहण किया गया, कालेज के छात्र छात्राओं ने सस्वर राष्ट्र गान गाकर झंडे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के कोफाउन्डर अविनाश धर दीवान ने कहा कि आजादी हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर दिलवाई थी, इसे आज के नवयुवकों को बताने का यह दिन है,नरम दल व गरम दल के बारे में विस्तार से बताया व अपने भाषण का अंत कवि प्रदीप के कविता के लाइन ” जो शहीद हुएं हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी “का सस्वर गायन कर किया गया काॅलेज के बी एस सी द्वितीय वर्ष की छात्रा बिस्मिल्ला ने 15 अगस्त क्यों मनाते है कि जानकारी दी गई। बीएससी गणित द्वितीय वर्ष की टेलेन्टेड छात्रा सुप्रिया वस्त्रकार ने भावपूर्ण नृत्य का प्रदर्शन कर सबके मन को मोह लिया। नयनतारा काॅलेज में पहली बार अभिभावक दनेश्वर वस्त्रकार (सुप्रिया के पिता जी)ने बहुत ही सुंदर कविता का पाठ सस्वर किया जिसे सभी ने पसंद किया। नयनतारा काॅलेज के डायरेक्टर इंजीनियर प्रांजल धर शर्मा बीई मेकेनिकल एमबीए बीओई ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पंधी मटियारी के प्रतिष्ठित नागरिकों व बडी़ संख्या में छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में काॅलेज के प्राध्यापक डाक्टर भारती तिवारी, अश्वनी सोनी, रूपाली मिश्रा, बलराम जोशी, किरण तिवारी, वैभवी गंधर्व, कोरी, संतोष सुर्यवंशी ने अपना योगदान दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना ( NSS ) के सदस्य अपने ग्रुप लीडर के साथ इनका साथ दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
