बाप बना जल्लाद : बेटियों को इतना मारा की मौके पर ही हो गई एक की मौत, दूसरी बेटी हो गई गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। खिलौने के लेकर दो बेटियां आपस में झगड़ा क्या कर ली… एक की मौत का कारण बन गया। बेटियों के झगड़े से बाप को इतना गुस्सा आया की दोनो की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट के बाद एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चांपा के मिशन फाटक के पास एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को इतना पीटा की एक की मौत हो गई। जबकि उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डीशान अली पेशे से गाड़ी मैकेनिक है। अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों आलिशा परवीन और आलीना परवीन के साथ घर में रहता है। शनिवार दोपहर को दोनों लड़कियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद पिता ने
गुस्से में आकर दोनों बेटियों की हाथ, मुक्के और बेल्ट से पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी जब शाम को मोहल्ले वासियों को लगी तो उन्होंने ने फौरन दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन पिता ने इतनी बेदर्दी से बच्चियों को पीटा था की एक बच्ची अलीषा परवीन (8 वर्ष) की घर पर ही मौत हो गई थी। जबकि छोटी बेटी अलीना गंभीर रूप से घायल है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी सलमान उर्फ़ डीशान सनकी किस्म का व्यक्ति है और उसका अपनी पत्नी से अक्सर अनबन होता रहता है। इसके चलते पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। पत्नी के जाने के बाद सलमान उर्फ़ डीशान अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखता था, जबकि उनकी मां बीच-बीच में बेटियों से मिलने आती थी।10 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। उस वक्त आरोपी की पत्नी नाबालिग थी और आरोपी को रेप केस में जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद समझौते के बाद जेल से छूटा और शादी की। पत्नी हिंदू है और आरोपी पति मुस्लिम है। शादी के बाद से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *