बिलासपुर। आबकारी सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशन पर प्रदेशभर के मदिरा दुकानों की जांच के बाद निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मदिरा दुकानों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई। इससे उनकी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। निर्धारित समय से अधिक कार्य करने पर ओव्हरटाइम भुगतान किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय टीम ने मदिरा दुकानों की जांच की। जिनमें अनेकों खामियां पाई गई है। छ.ग. स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्यामलाल धावड़े के नेतृत्व में आबकारी विभाग, CSMCL और CSBCL मुख्यालय में पदस्थ 08 वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों की टीम गठित कर जिला बिलासपुर में संचालित 18 मदिरा दुकानों की आकस्मिक जांच कराई गई। हालांकि ये जांच भी फर्जी लग रही है क्योंकि किसी भी दुकान की तस्वीर विभाग ने जारी नही की है जिसमे वो जांच करते हुए दिखाई दे रहे हों।
उपरोक्त जांच में जिला बिलासपुर के कंपोजिट मदिरा दुकान मोपका, देशी, विदेशी मदिरा दुकान लिंगियाडीह, देशी, विदेशी मदिरा दुकान बिल्हा, कंपोजिट मदिरा दुकान छोटीकोनी, विदेशी मदिरा दुकान सरकंडा, देशी, विदेशी मदिरा दुकान सिरगिट्टी, देशी, विदेशी मदिरा दुकान सकरी, प्रीमियम मदिरा दुकान लिंक रोड तारबहार, देशीध्विदेशी मदिरा दुकान चुचुहियापारा, देश, विदेशी मदिरा दुकान व्यापार विहार एवं देशी, विदेशी मदिरा दुकान यदुनंदन नगर की जांच श्यामलाल धावड़े, राकेश मंडावी, अपर आयुक्त आबकारी, आशीष श्रीवास्तव अपर आयुक्त आबकारी, पी.एल. साहू उपायुक्त आबकारी, श्रीमती नीतू नोतानी उपायुक्त आबकारी, नवीन प्रताप सिंह तोमर सहायक आयुक्त आबकारी, श्रीमती मंजुश्री कसेर सहायक आयुक्त आबकारी, आशीष कोसम सहायक आयुक्त आबकारी की टीम द्वारा किए जाने पर मदिरा दुकानों में खामियां पाई गई। मदिरा दुकानों के नियमानुसार संचालन में पाई गई खामियों की समीक्षा के लिए जांचकर्ता टीम द्वारा जिला बिलासपुर के आबकारी नियंत्रण कक्ष में जिला बिलासपुर तथा संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर में पदस्थ समस्त आबकारी अधिकारीगण की संयुक्त बैठक लिया जाकर जांच के दौरान पाई गई समस्त कमियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए राजस्व लक्ष्य प्राप्ति, उपलंभन एवं गुणवत्तापूर्ण आपराधिक प्रकरणों की कायमी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
00 जांच के दौरान मिली अनेकों खामियां
पॉपुलर ब्रांड की मदिरा की अनुपलब्धता, मदिरा ब्रांडों का विक्रय हेतु काउंटर में प्रदर्शन नहीं, प्रभारी आबकारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण नहीं, प्रतिदिन की बिक्री राशि के बैंक जमा की रसीद दुकान में उपलब्ध नहीं, बियर के सभी ब्रांडों को विक्रय हेतु फ्रीजर में ठंडा करके नहीं, दुकान के सुरक्षागार्ड का समय पर दुकान में उपलब्ध नहीं, उपकरणों, फर्नीचर एवं फिक्चर्स के मेंटनेंस का अभाव, संग्रहित खाली कॉर्टन का नियमित विक्रय, उठाव नहीं, अधिकांश मदिरा दुकानों में अहातों का व्यवस्थापन, संचालन नहीं होना, दुकान परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई का अभाव।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
