

बिलासपुर। जमीन बेचने का एग्रीमेंट कराने के बाद दूसरे को बेचने के मामले में पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी 21 लाख रू. एडवांस भी ले लिया था और लौटा भी नही रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार गोंडपारा निवासी विशाल केशरवानी पिता सुन्दर लाल केशरवानी ने दिनांक 14.03.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि परिचित व्यक्ति के माध्यम से शलमोन अधिकारी से जान पहचान हुआ था। जो जमीन खरीदी बिक्री करने का कार्य करता है। जिससे शलोमन अधिकारी ने मंगलू पिता समेलाल निवासी ग्राम चिल्हाटी के स्वामित्व की भूमि करीब 1 एकड़ 75 डिस्मिल भूमि को 1,10,70,000/- रू. बिक्री करने का इकरारनामा किया था। जिसे चेक इकरारनामा के दिन नगद 11,00,000/- रू. एवं चेक के माध्यम से 10,00,000/- रू. इस प्रकार कुल 21,00,000/- रू. नगद शलोमन अधिकारी ने प्राप्त किया। लेकिन अनुबंधित भूमि को रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैयार नहीं होने का बहाना करते हुये रजिस्ट्री नहीं कराया। इस बीच उसने भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया यही नहीं एडवांस रकम को वापस भी नहीं कर रहा है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज करने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपी शलोमन अधिकारी रिपोर्ट की जानकारी मिलने बाद फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। 17.08.24 को मुखबीर से सूूचना मिली कि शलोमन अधिकारी अपने घर आया हुआ है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश कुमार सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में आरोपी शलोमन अधिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
नाम आरोपी :-
शलमोन अधिकारी पिता जयदीप अधिकारी उम्र 42 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, बहतराई रोड सरकण्डा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
