बिलासपुर। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए लगरा में तीन युवकों अपने पड़ोसी की हत्या कर दी है। आरोपियों ने मौका मिलते ही मृतक पर टांगी और डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गांव से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लगरा निवासी छतराम केंवट रोजी-मजदूरी करता है। सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने उसे घेरकर टंगिया और लाठी से जान लेवा हमला कर दिया। इस हमले से छतराम के सिर और गले में टंगिया के हमले से आई गंभीर चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। हत्या की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले धर्मेंद्र केंवट और उसके भाईयों से छतराम का विवाद चल रहा था। जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत केंवट और धर्मेंद्र केवट को पकड़ लिया है जबकि जितेंद्र केवट पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस की टीम दोनों को लेकर थाने आ गई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि छतराम और उसके पिता संतोष ने करीब 8 से 10 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। करीब आठ साल जेल में रहने के बाद दोनों छूटकर बाहर आ गए। संतोष पूणे में रहकर रोजी मजदूरी करता है। छतराम गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी कर रहा था। इस बीच पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उन्होंने छतराम की हत्या किया है। अब पुलिस तीसरे आरोपित की तलाश कर रही है।
00 आरोपितो की मां को कहते थे टोनही
आरोपी युवकों ने बताया कि छतराम और उसके परिवार के लोग पहले उनके पिता तिलक की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे। इसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र और उसके भाईयों ने छतराम की हत्या करने की योजना बना ली थी। सोमवार को मौका मिलते ही छतराम को मौत के घाट उतार दिया है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
