सरगांव। श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने सपत्नीक रूद्राभिषेक में सम्मिलित होकर राज्य में शांति खुशहाली की कामना के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन अभिषेक किया। कौशल्या शिवनाथ मण्डल के मण्डलेश्वर संत रामरूप दास महात्यागी के सानिध्य में श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में पुरे श्रावण मास रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित विशिष्ट जनों के द्वारा भी रूद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। भगवान भोलेनाथ के उपासना के पवित्र श्रावण मास के दिनांक 9 से 17 अगस्त तक शिवमहापुराण का आयोजन भी किया गया। कथा व्यास के रूप में पं कौशलेंद्र दुबे (कृष्णा महाराज) ने मध्यान्ह 2 बजे से सायं 6 बजे तक भगवान भोलेनाथ की कथा का श्रवण कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।
मास पर्यंत आयोजित रूद्राभिषेक में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले रूद्राभिषेक पूजन सम्मिलित हुए।
00 द्वीप में अनुष्ठान करने का विशेष महत्व श्रीहरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप जो एक नदी द्वीप है जिसके परिवृत्त में सदानीरा शिवनाथ की धाराएं प्रवाहित होती है। शिवनाथ की धाराएं मदकू द्वीप के समीप से गुजरते समय 28 अंश ईशान कोण में मुड़ने वास्तु का ऐसा दुर्लभ संयोग बनता है कि इस क्षेत्र में की जानेवाली साधनाएं तीव्र एवं शीघ्र फलदायी होती है। इसलिए इस द्वीप क्षेत्र में किए जाने वाले अनुष्ठानों का विशिष्ट महत्व है। श्रावणी उपाकर्म – श्रावण मास की समाप्ति पर श्रावणी उपाकर्म करने का विधान है। महाराष्ट्र मंडल रायपुर से विप्र जनों ने श्रावणी उपाकर्म किया साथ ही प्रतिवर्ष यहां बड़ी संख्या में विप्र समाज द्वारा श्रावणी उपाकर्म करने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
