दुर्ग। कातुलबोर्ड में एक बेटे ने अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के पहले दोनो एक साथ शराब पी रहे थे। फिर अचानक दोनो के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद बेटे ने पास में रखे पत्थर से बाप का सिर कुचल दिया। यही नहीं बाप की लाश को कूड़े में फेंककर घर चला गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गीतेलाल पुरोहित है। वह कातुलबोर्ड के सतनामी पारा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि मृतक गीतेलाल ने दो शादियां की थी। उसकी पहली पत्नी के बेटे प्रकाश पुरोहित (37) को पिता की दूसरी शादी मंजूर नहीं थी। शादी के कई साल गुजर जाने के बावजूद पिता-पुत्र के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।रविवार रात प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया। इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा तो गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है। इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली को काट दिया। पिता-पुत्र में झगड़ा होने पर उसकी दूसरी पत्नी पास रह रही बेटी के ससुराल चली गई। नशे की हालत में गीतेलाल ने पुरानी बात पर विवाद शुरू कर दिया और प्रकाश की मां पर आरोप लगाने लगा। प्रकाश इससे भड़क गया और पास ही में पड़े पत्थर से अपने पिता गीतेलाल का सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने गीतेलाल की लाश घर के पीछ कूड़े में फेंक दी और अपने घर चला गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
