बिलासपुर। राखी त्योहार पर शहर का जायजा लेने निकले SP की गाड़ी को एक नाबालिग ने ठोंक दिया। अब नाबालिग को कार की स्टीयरिंग थमाने वाला बाप पुलिस के रडार में आ गया है। बाप – बेटे दोनो के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
SP रजनेश सिंह इनोवा कार से रक्षाबंधन पर्व पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले थे। शहर के चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जब उनकी कार रिवरव्यू से निकल रही थी। तभी पीछे से एक एसेंट कार क्रमांक सीजी 16 सीजे 2902 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एसपी की इनोवा को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद SP रजनेश सिंह भी कुछ देर के लिए दंग रह गए। घटना में कार का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। SP की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद घबराया नाबालिग भागने की फिराक में और तेजी से कार चलाने लगा। इस आपाधापी में कार चालक ने सड़क में खड़े मवेशी और एक महिला को टक्कर मारते हुए शनिचरी की ओर जाने लगा। इस बीच SP की गाड़ी से सभी थाने को सूचना हो गई और धड़ाधड़ नाकेबंदी हो गई। चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गाड़ी का पीछा करते हुए घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया। कार एक नाबालिग चला रहा था। एसपी रजनेश सिंह ने कोतवाली थाना पहुंचकर नाबालिग कार चालक को जमकर फटकार लगाई। उसके बाद नाबालिग के पिता गीताजंली सिटी निवासी विपिन चौहान को सूचना देकर तत्काल बुलाया गया हिरासत में लिया गया। नाबालिग को कार देने के आरोप ने पिता के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है और नाबालिग के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
