बिलासपुर। बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित आकस्मिक निधि परिचारक को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने परिचारक संजय कुमार यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।
संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि 3 वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति के आदेश शासन द्वारा दिए गए है। इसी क्रम में बिल्हा ब्लॉक के पशु औषधालय पासीद में पदस्थ परिचारक संजय कुमार यादव के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। वे बिना अनुमति के दिनांक 17 दिसम्बर 2019 से कार्यालय में अनुपस्थित रहे हैं। उन्हें इस संबंध में बारम्बार पत्र प्रेषित किया गया। 31 मई 2024 को समाचार पत्र के जरिए उपस्थिति के लिए नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति नहीं दी गई। लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने के कारण संजय कुमार यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
