फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर डेढ़ करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह का महिला सदस्य गिरफ्तार, 30 लाख रुपए जप्त

बिलासपुर। फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर चोरी करने वाले गिरोह के दो महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से 30 लाख रुपए नगद जप्त किया गया है। गिरोह के पुरुष सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 14.08.24 को काली मंदिर सिरगिटटी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.24 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.24 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए घर में घुस गए। सभी के गले मे परिचय पत्र लटका हुआ था। घर मे घुसते ही महिलाओ से कहा यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें और घर की तलाशी लेने लगे। उनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर भाग गये। प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दी। तब विधा प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था। जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) को दी गई। उन्होंने मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिए। इसके बाद ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम ने आरोपियो का पता लगाने सक्रिय हुए। टिम ने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला। जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई। इसी क्रम में संयुक्त टीम को लगातार पतासाजी करते हुये सायबर सेल को उनके शहर में ही छिपे होने की पुखता जानकारी मिली। इसके बाद सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के 02 महिला सदस्यो को पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी की राशि 30 लाख रुपए जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार सिंधु वैष्णव से 20 लाख एवं रानी बैरागी से 10 लाख जप्ती किया गया है। प्रकरण मे शेष आरोपियो की पहचान कर ली गई है जिनकी पता तलाश की जा रही है।

00 नाम गिरफ्तार आरोपी :-
01. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)

कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश गुप्ता (भा.पु.से.), थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चैधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना सिरगिट्टी व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) के स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

बिलासपुर पुलिस की अपील :- अपराधियों को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा लगातार कारगर साबित हो रहे है , बिलासपुर पुलिस की आम जानता से अपील है कि अपने मकान एवं दुकानों में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *