बिलासपुर। सिरगिटटी पुलिस हत्या के मामले 01 नबालिक और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पीते समय चारों के बीच झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर मृतक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गुलाब बाई पात्रे पति रामफल पात्रे उम्र 40 साल निवासी इंन्द्रपुरी ने दिनांक 19.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका लडका सौरभ पात्रे लहु लुहान होकर घर मे आया, पुछने पर बताया कि मृतक आरोपी के साथ मे शराब पी रहे थे और शराब पीने की बात को लेकर इन्द्रपुरी किराना दुकान के सामने मेरे को ने मां बहन की अश्लील गाली देने लगा। मना करने पर अपने पास रखे धारदार चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे मृतक के पेट मे गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती किया गया था लेकिन उपचार के दौरान आहत सौरभ पात्रे की मृत्यु हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। थाना प्रभारी सिरगिट्टी विजय चौधरी, टीम गठित कर अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया। इस दौरान घटना स्थल निरीक्षण, आरोपीगणो की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर 01 नबालिक बालक एवं 02 आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनो आरोपियो से 02 नग धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. भुवन सोनवानी/तुफान सोनवानी उम्र 22 साल
2. अशोक दास मानिकपुरी/प्रमोद दास उम्र 19, इन्द्रपुरी, बिजली टावर के पास, थाना सिरगिटटी
3. एक विधि से संर्घषरत बालक
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र नेताम, सउनि रमेश धू्रव, प्र.आर. विरेन्द्र धनकर आर. केशव मार्काे, पवन बंजारे, सज्जू अली, श्याम साहू, रवि शर्मा, विनोद सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
